शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017

अश्लील मैसेज करने वाला छात्र गिरफ्तार

साइबर क्राइम पुलिस ने विवाहिता को अश्लील मैसेज करने वाले एक इंजीनियरिंग के छात्र को गिरफ्तार किया है. इंजीनियर छत्तीसगढ़ राज्य के रामपुर का रहने वाला है.
साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार भोपाल में एक विवाहिता ने शिकायत की थी कि उसे एक इंजीनियरिंग का छात्र पिछले कुछ दिनों से फोन पर अश्लील वाट्सएप एवं एसएमएस भेज रहा है. छात्र भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है. विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच की. जांच में पता चला कि छात्र द्वारा विवाहिता को एसएमएस एवं वाट्सएप के माध्यम से अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे, जिससे विवाहिता परेशान हो गई थी. पुलिस के अनुसार महिला ने छात्र को पूर्व में समझाईश भी दी थी, मगर वह माना नहीं. पुलिस के अनुसार महिला के मोबाइल पर पर मिले एसएमएस के आधार पर छात्र अभिषेक कुमार मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार अभिषेक छत्तीसगढ़ राज्य के रामपुर, बैंकुठपुर जिला कोरिया का रहने वाला है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें