गुरुवार, 14 दिसंबर 2017

एनएसयूआई ने चिपकाए ‘वांटेड शिवराज के लाल.. मंत्री लालसिंह आर्य’ के पोस्टर

मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएसयूआई ने अब वाटेंड ‘शिवराज के लाल... मंत्री लाल सिंह आर्य ’के पर्चे लगाए हैं. ये पर्चे राजधानी के आर्य के निवास, हबीबगंज थाने और बस स्टेंड पर लगाए हैं. कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव की हत्या के मामले में मंत्री के खिलाफ भिंड की अदालत ने गैर जमानती वारंट निकाला है. एक हफ्ता बीते जाने के बाद भी पुलिस मंत्री को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. उल्टे भाजपा सरकार और संगठन कानून को ही चुनौती देते नजर आ रहे हैं.  आर्य इन दिनों अज्ञातवास पर हैं. किसी को नहीं पता कि मंत्री का पता ठिकाना क्या है. कांग्रेस ने भोपाल में भाजपा दफ्तर, मंत्री के घर और शहर में जगह-जगह 'वांटेड शिवराज के लाल...मंत्री लाल सिंह आर्य' पोस्टर लगाये हुए हैं.  कांग्रेस का आरोप है कि शिवराज सरकार  मंत्री को बचा रही है, लेकिन सरकारी प्रवक्ता कुछ और ही दलील दे रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें