इंटरनेट पर पीछा किया तो होगी सात साल की सजा
मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान ने कहा कि दुराचारी को फांसी की सजा मानव अधिकार का हनन नहीं है. मानव अधिकार तो मानव के लिए होते हैं, राक्षसों के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि रेप करने वाले पिशाचों को जीने का अधिकार नहीं है, इन्हें मृत्युदंड मिलना ही चाहिए.
मुख्यमंत्री ने ये बातें आज महिला मोर्चा और अन्य संगठनों द्वारा टीटी नगर दशहरा मैदान पर किए गए उनके सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही. राजधानी भोपाल में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कन्यापूजन कर बेटियों से विचार साझा किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम सम्मान का नहीं, यह कार्यक्रम संकल्प का है. संकल्प तो लेना पड़ेगा, समाज को जागना पड़ेगा, यह धरती वह धरती है, जिसने हमेशा बहन बेटी का सम्मान किया. हमारा इतिहास बहनों की वीरता, बेटियों की विद्वत्ता से समृद्ध है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राम के पहले सीता कहने वाला, श्याम के पहले राधा कहने वाला, शंकर के पहले गौरी का नाम लेने वाले इस देश में विरोधाभास भी है. विकृत मानसिकता वाले नराधम मासूम बेटियों से दुराचार करने में भी नहीं कांपते हैं. उन्होंने कहा कि दुराचारी को फांसी की सजा मानवाधिकार का हनन नहीं है. मानवाधियार तो मानव के लिए होते हैं, राक्षसों के लिए नहीं. इन्टरनेट, मोबाइल या फिजिकली पीछा कर महिलाओं को परेशान करने वालों को 7 साल की सजा का प्रावधान होगा. उन्होंने कहा कि लिव इन रिलेशन के मामले में भी यदि पुरुष ने महिला पर अत्याचार किया, उसका साथ छोड़ा तो भी सख्त सजा दी जाएगी. महिलाओं की सुरक्षा के लिए लाए गए विधेयक के समर्थन में इंदौर की तर्ज पर पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाए, जिसमें सभी को शामिल हों. बेटियों को गुड टच, बैड टच बताना होगा. चौहान ने कहा कि 92 फीसदी मामलों में दुराचारी करीबी लोग ही होते हैं, इसलिए मेरी बहनों बेटियों को शिक्षित करना होगा. उन्होंने कहा कि जो महिला या संस्था महिला सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य करेगी, उसे 'राष्ट्रमाता रानी पद्मावती पुरस्कार' दिया जाएगा. इसकी शुरूआत 8 मार्च से की जाएगी.
भ्रष्टाचार शिरोमणी से भी नवाजा जाए
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश भ्रष्टाचार को लेकर अव्वल है. इस सरकार के संरक्षण में प्रदेश भ्रष्टाचार का बीहड बन चुका है. इसलिए भ्रष्टाचार शिरोमणि से नवाजा जाए. कांग्रेस के सहयोग से पारित दंड विधि संशोधन विधेयक अभी आधा-अधूरा ही है. सीएम को प्रायोजित सम्मान करवाने की इतनी जल्दी क्यों हैं. वीरे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सम्मान को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया. नेता प्रतिपक्ष अजयसिंंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का आज जब सम्मान हो रहा था, उस समय सागर की उस बालिका की मौत हुई जिसके साथ दुष्कर्म करने के बाद दरिंदों ने जिंदा जला दिया था.
भाजपा विधायक की शिकायत की महिलाओं ने
भाजपा के महिदपुर से विधायक बहादुर सिंह चौहान की मुश्किलें भी बढ़ रही है. आज मुख्यमंत्री के सम्मान समारोह में शामिल होने आई महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने चौहान की शिकायत की है. दरअसल बीते दिनों भाजपा के विधायक का आडियो वायरल हुआ था, जिसमें विधायक द्वारा झारड़ा की दो महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसमें विधायक की आवाज बताई जा रही है. आवाज में कहा गया है कि राशि नहीं लौटाई तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा. आडियों में जो पैसे के लेन-देन की बात कही गई है, उसे लेकर महिलाओं का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. ये महिलाओं प्रदेश भाजपा के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे की शिकायत करने प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंची थी, मगर सहस्त्रबुद्धे युवा मोर्चा की कार्यशाला में व्यस्त थे इस वजह से उनकी मुलाकात नहीं ुहुई. महिलाओं ने विधायक की शिकायत संगठन पदाधिकारियों से की है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें