![]() |
| डॉ. विनय सहस्रबुद्धे |
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद, प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि संगठनात्मक जनाधार विकसित करने के साथ ही वर्तमान दौर में प्रचार प्रसार और इसका महत्व भी दिन पर दिन बढ़ा है. हमारी उपस्थिति सब जगह दर्ज होनी चाहिए. सोशल दुनिया पर भी हम अपनी पार्टी के विचार को प्रचारित कर उसका विस्तार कर सकते है क्योकि हम सूचना प्रौद्योगिकी के इस नए युग में नवाचारों के साथ संगठन की ताकत को मजबूत करते आए है.
यह बात उन्होंने आज पं. दीनदयाल परिसर प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा के मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी एवं लीगल सेल की प्रादेशिक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि युवा नई प्रौद्योगिकी और नवाचारों के साथ कदम ताल करता है. साइबर दुनिया में सबसे ज्यादा युवा वर्ग ही सोशल मीडिया को संवाद का माध्यम बनाता है. इस दृष्टि से युवा मोर्चा सोशल मीडिया का निचले स्तर तक गठन करे. उन्होंने कहा कि नए जमाने में राजनीति का कलेवर भी बदला है. सोशल मीडिया और आईटी के जरिए हम अपनी प्रतिभा का उपयोग कर फेसबुक, ट्विटर, ब्लाग जैसे अन्य प्लेटफार्म का उपयोग करना है. साथ ही हमारी सरकार ने उद्यमिता निर्माण एवं विभिन्न क्षेत्र में जो जनकल्याण के जो कार्य किए है इन माध्यमों के जरिए प्रचारित और प्रसारित करने का काम भी युवा मोर्चा हाथ में ले. नए जमाने की नई राजनीति में हम उम्मीद करते है कि युवा मोर्चा उस पर कुशलता के साथ खरा उतरेगा.
प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि आईटी, सोशल मीडिया, मीडिया और लीगल सेल आवश्यकता निरंतर बढ़ रही है. जिसके दृष्टिगत मोर्चा में इन समितियों का गठन हुआ है. सूचना प्रौद्योगिकी के इस बदलते युग में नवाचार हो रहे है. हमें नवाचारों के साथ हमेशा अपडेट रहना है और उसका बेहतर उपयोग कर पार्टी का विस्तार करना है. उन्होंने कहा कि आईटी सोशल मीडिया, मीडिया का बूथ स्तर तक और लीगल सेल का जिला स्तर तक गठन कर युवाओं को जोडने के कार्यो की पूर्व करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें