शनिवार, 16 जून 2018

राकेश सिंह ने कहा तुम्हारी तो उत्पत्ति में ही है खोट


 कमलनाथ को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का करारा जवाब
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद राकेश सिंह ने आज कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बयान के लिए उन्हें छिंदवाड़ा जाकर सीधा ललकारा और कहा कि हमारे डीएनए में खोट बताने वालों तुम्हारी तो उत्पत्ति में ही खोट है, क्योंकि यह सारी दुनिया जानती है कि स्वतंत्रता आंदोलन की समाप्ति के बाद महात्मा गांधी ने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा था कि अब कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए, क्योंकि गांधीजी जानते थे कि कांग्रेस के लोग सत्ता में आने के बाद स्वतंत्रता के नाम पर जनता का भावनात्मक शोषण करेंगे, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने वोटों के लालच में पूज्य बापू जी की भी नहीं सुनी और हम सबने देखा कि झूठे नारे दे-देकर कांग्रेस ने देश को किस प्रकार बरसों तक लूटा है. राकेश सिंह आज अपने जिला प्रवास के पहले दिन महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे.
            सिंह ने कहा कि जो लोग हमारे डीएनए पर सवाल उठा रहे है उन्हें 2018 और 2019 में छिंदवाड़ा की जनता जवाब देगी, वे शायद 2019 के चुनाव के बाद कुछ बोलने की स्थिति में ही न रहें, क्योंकि छिंदवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने आज संपूर्ण विजय की शपथ ली है. छिंदवाड़ा की भूमि वह भूमि है जहां से 2003 में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के मध्यप्रदेश से विनाश का शंखनाद किया था और तब से आज तक कांग्रेस प्रदेश भर में दर-दर की ठोकरे खा रही है.
              उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिन्होंने जनसंघ के छोटे से दीपक को सूरज जैसा प्रकाशित कर इस देश के भीतर 21 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना दी है और इसलिए हमें अपनी ताकत को समझना होगा, अपनी शक्ति को पहचानना होगा. अबकी बार 200 पार हमारा नारा नहीं पार्टी का संकल्प है, इस संकल्प की पूर्ति हमें मिलकर करना है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर जब-जब लोकसभा के चुनाव हुए लगभग सभी सीटों पर हम जीते लेकिन छिंदवाड़ा की सीट एक नासूर की तरह बना रहता है लेकिन अब इस नासूर को समाप्त करने का समय आ गया है. इसलिए हमारा संकल्प अबकी बार 200 पार है. छिंदवाड़ा की इस पवित्र धरती से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की ताकत के बूते में आव्हान कर सकता हंू कि इस बार भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा जिले की सातों विधानसभा सीटे जीतेगी और लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहरायेगा.
              उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की धरती पर आकर ऐसा लगता है कि मैं अपने गृह नगर में हंू. महाकौशल प्रांत की जब भी बात आती है तो यहां के कार्यकर्ता के रूप में भी मेरी पहचान होती है. मुझे भी अच्छा लगता है कि मेरी यह पहचान बनी रहे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में दायित्व भले ही बदलते हो, लेकिन जो नहीं बदलता वह कार्यकर्ता भाव है. देश का शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी यह कहने में गर्व महसूस करते है कि वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है. यह कार्यकर्ताओं का ही परिश्रम और ताकत है कि हमें भारतीय जनता पार्टी का विशाल स्वरूप आज देखने को मिल रहा है. 11 लोगों से 11 करोड़ सदस्यों की यह यात्रा कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम के बल पर है. सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सरकार है. इस सरकार को कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम और पसीनों की बूंदो से इसे सींचा है. आज कुछ लोग चाहते है कि यहां परिवर्तन हो जाए, क्योंकि भ्रष्टाचार से चल रहे इनके व्यापार और व्यवसाय चैपट हो गए है. भ्रष्टाचार की धारा जो देश और प्रदेश में बहा करती थी उसे भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने रोक दिया है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को चैथी बार आशीर्वाद देने के लिए तैयार बैठी है. कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में चैथी बार सरकार बनाने के लिए जुटेगा.
              उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमें अपने उन गरीब भाईयों के लिए बनाना है जो विकास की मुख्यधारा में पीछे रह गए है. मध्यप्रदेश की धरती पर हुए विकास कार्य ओर आगे बढ़ेंगे और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश सिरमौर राज्य बनेगा. श्री सिंह ने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के रूप में सक्षम, कुशल और एक आदर्श कार्यकर्ता के रूप में नेतृत्वकर्ता है. साथ ही देवदुर्लभ कार्यकर्ता है. हर कार्यकर्ता उंचे मनोबल के साथ चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतरे. कार्यकर्ता संकल्प लें कि हर चुनौती को स्वीकार कर 2018 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायेगा जो 2019 की जीत का आधार बनेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें