शनिवार, 16 जून 2018

शाजापुर में जुलूस पर पथराव


जमकर तोड फोड की

मध्यप्रदेश के शाजापुर में एक जुलूस पर पथराव के बाद दो वर्गों में हिंसक झड़प हो गई. उपद्रवियों ने पथराव करने के बाद कई वाहनों को आग लगा दी और जमकर तोड फोड की. प्रशासन ने  उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए करीब आंसू गैस के गोले दागे. हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है. कई लोग घायल हुए है. शनिवार दोपहर महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय समाज शौर्य यात्रा निकाल रहा था. यात्रा नई सड़क से बस स्टैंड की तरफ जा रही थी. भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास ईद को लेकर एक मंच लगा था, जिसमें गाने बज रहे थे. जुलूस में चल रहे डीजी के साउंड को कम कराने के लिए पुलिस वाले पहुंचे.  इस पर विवाद हो गया. विवाद के बीच अचानकर पथराव शुरु हो गया. . जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई.
पत्थरबाजी में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. मौके का फायदा उठाने कुछ उप्रदवी हथियार लेकर भी सड़क पर उतर आए. उपद्रवियों को भगाने के लिए पुलिस ने मुख्य बाजार को तत्काल बंद करवाया और करीब 20 मिनट तक आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद भीड़ इधर-उधर भागी. उप्रदवियों ने इस दौरान 10-15 वाहनों में आग लगा दी. हालात को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लगा दी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है. उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही आईजी उज्जैन राकेश गुप्ताऔर कमिश्नर  एम बी ओझा भी वहाँ पहुंच गये है. अभी स्थिति नियंत्रण में है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें