भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के युवा संकल्प अभियान 2018 के अंतर्गत रतलाम जिले में हजारों युवाओं ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने के लिए संकल्प लिया.
युवा संकल्प अभियान में रतलाम जिले के युवाओं को संबोधित करते हुए एवं मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता 15 जून से विकास के रथ को लगातार ले जाने वाली भाजपा सरकार को चौथी बार विजयी बनाने के संकल्प के साथ विवाह शंकर भगवान 2018 का शुभारंभ किया है. इस अभियान के माध्यम से युवा मोर्चा कार्यकर्ता सभी वर्गों के युवाओं के साथ मध्यप्रदेश विकास के लिए एवं सुंदर भविष्य के लिए लगातार कार्यरत हैं. युवा संकल्प अभियान में सभी वर्गों एवं समाज में सकारात्मक दिशा में कार्य कर रहे सक्रिय युवा अधिक से अधिक संख्या में युवा मोर्चा से जुड़ रहे हैं. मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय भाव के साथ अंत व्यतीत कल्याण के चिंता के भाव से लगातार कार्य कर रही है. आगर से शुरू हुए इस अभियान का समापन 3 जुलाई को छिंदवाड़ा में होगा, तब सिद्ध हो जाएगा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता युवा संकल्प अभियान के माध्यम से ना सिर्फ मध्यप्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प ले रहे हैं, बल्कि यह शंखनाद कर रहे हैं कि वर्षों से हमारे साथ छलावा कर रही कांग्रेस पार्टी को हम सभी अपने मतदान केंद्र से उखाड़ फेकेंगे.
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चेतन कश्यप ने बताया कि किस तरह केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार लगातार जन हितेषी योजनाओं के साथ विकास कार्य कर रही है. भारतीय जनता पार्टी रतलाम जिला अध्यक्ष ने युवाओं को संकल्प दिलाया. रतलाम से कार्यक्रम के उपरांत युवा संकल्प अभियान समिति प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय के साथ अलीराजपुर के लिए रवाना हुए.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें