रविवार, 17 जून 2018

ई- टेंडरिंग घोटाले में दोषियों को सामने लाए सरकार


नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने ई-टेंडरिंग घोटाले के दोषियों को सामने लाने की मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की है. उन्होंने कहा कि अगर दोषी सामने आए तो, प्रदेश के ईमानदार और सुसंगत तरीके से काम करने वाले ब्यूरोक्रेट चंद लोगों के कारण बदनाम न हो. उन्होंने कहा कि इस घोटाले के राज 9582112323 में छुपे हुए हैं. 
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि इस पूरे घोटाले के तार शीर्ष स्तर पर सरकार को संचालित करने वालों से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री वाकई में इस घोटाले को उजागर कर दोषियों को दंडित करना चाहते हैं तो, उन्हें 9582112323 मोबाईल नंबर की जांच करानी चाहिए. इस नंबर की कॉल डिटेल की ईमानदारी से जांच हुई तो कई बड़े खुलासे होंगे. सिंह ने कहा कि घोटाला सामने आने के बाद सरकार ने जो कदम उठाए हैं, उनसे उसकी असलियत सामने लाने की बजाए छिपाने की ज्यादा लगती है. सिंह ने कहा कि जाती हुई शिवराज सरकार के ताबूत पर यह घोटाला आखरी कील साबित होगी. नेता प्रतिपक्ष  ने कहा कि घोटालों और घोटालेबाजों की इस सरकार ने पिछले पंद्रह सालों में प्रदेश को लूट लिया. किसानों के दाम लुट लिए, नौजवानों के काम लुट गए और महिलाओं की आन लुट गई.  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें