भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने कहा कि शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में अदभुत विकास हुआ है. प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक और अद्वितीय कदम उठाए है. गरीब जनता की जिंदगी बदलने के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना का क्रियान्वयन किया है, जनकल्याण योजना से गरीब लोगों के जीवन को खुशहाल बनाया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी की सरकार संवेदनशील और मानवीय सरकार है. बच्चों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई लिखाई की चिंता सरकार ने की है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक पटल पर अपनी अलग पहचान बनायी है. हमें गर्व है कि देश और प्रदेश में हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के रूप में लोकप्रिय करिश्माई नेतृत्व मिला है. कार्यकतार्ओं के परिश्रम के बल पर मिशन 2018 की ऐतिहासिक विजय होगी जो 2019 में नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी राकेश सिंह आज हरदा में जिला बैठक को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा हमारे लिए राजनीति का नहीं बल्कि आत्मिक संतोष का विषय है. हमने कभी भी जाति वर्ग को वोट बैंक नहीं समझा, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को वोट बैंक माना. कांग्रेस के पास नीति, नीयत और विजन का अभाव है. हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के रूप में श्रेष्ठ नेतृत्व और विजनरी नेता है. पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के रूप में दर्शन है, जिसके माध्यम से हमारी सरकारें दरिद्र नारायण की सेवा कर रही है. हमारे पास वैचारिक स्पष्टता है, विचारधारा है. हमारी भागीदारी ज्यादा होने से जिम्मेदारीयां भी बढ़ी है. जिम्मेदारियों का वहन करते करते आज हम केन्द्र सहित 21 राज्यों में जनता की सेवा कर रहें है. भारतीय जनता पार्टी आज अगर इस स्थान पर पहुंची है तो इसका श्रेय पार्टी कार्यकतार्ओं को जाता है. पार्टी का यह विशाल स्वरूप हमारे लिए गौरव की बात है लेकिन हमें यह भी स्मरण रखना होगा कि अभी यह सर्वोच्च नही है. हम उस दिन वहां पहुंचेंगे जब पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हमारी सरकार होगी, देश के हर राज्य में भाजपा का परचम लहरायेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें