सोमवार, 18 जून 2018

लुटेरों के हाथों नष्ट नहीं होने देंगे लोकतंत्र



 आम आदमी पार्टी ने  दिल्ली में चल रहे आप के धरने के समर्थन और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में पूरे प्रदेश में विधानसभा एवं जिला स्तर पर प्रदर्शन किया. इस पर टिप्पणी करते हुए आप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार के काम में एलजी और आईएएस अफसरों के जरिए अडंगा डाल रही है. यह सीधे-सीधे लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है, लेकिन आम आदमी पार्टी लाखों लोगों की कुबार्नी से मिले लोकतंत्र को लुटेरों और भ्रष्टाचारियों के हाथों नष्ट नहीं होने देगी. हम प्रदेश और देश भर में तीखा आंदोलन करेंगे और लोकतंत्र के हत्यारों को बेनकाब करेंगे. उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि आज वही सत्येंद्र जैन जिन्होंने पुल और फ्लाईओवर निर्माण में 800 करोड़ रुपए बचाए, जिनकी मोहल्ला क्लीनिक से लाखों लोगों को उपचार मिला है. आज दिल्ली के हर नागरिक को दवा, जांच, आपरेशन सब कुछ मुफ्त मिल रहा है. आज वही सत्येंद्र जैन अनशन के बाद गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने बताया कि 18 जून को प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े प्रदर्शन किए हैं. पार्टी द्वारा यह प्रदर्शन आज प्रदेशभर में किया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें