सोमवार, 18 जून 2018

महिला कांग्रेस में 5 कार्यकारी अध्यक्ष

 मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस में 5 कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. ये नियुक्तियां एआईसीसी ने की है. इनमें दीप्ति सिंह, वंदना मंडारे, कविता पांडे, तलविंदर गुजराल और यासमीन शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में आलाकमान नहीं चाहता कि पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी हो या असंतोष के स्वर उभरें. माना जा रहा है कि ये नई नियुक्तियां इसी गुटबाजी और असंतोष को दूर करने की कवायद है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें