सोमवार, 18 जून 2018

शिवराजसिंह चौहान राष्ट्रीय कृषि और मनरेगा समिति के अध्यक्ष मनोनीत


मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय कृषि एवं मनरेगा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में रविवार को सम्पन्न नीति आयोग की शासी परिषद की चौथी बैठक में यह निर्णय लिया गया. समिति में बिहार, सिक्किम, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री को सदस्य बनाया गया है.
प्रधानमंत्री  मोदी ने समिति में शामिल राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि फसल की बुवाई के पूर्व और कटाई के बाद दोनों ही चरण समेत कृषि और मनरेगा के संबंध में समन्वित नीतिगत दृष्टिकोण और अनुशंसाओं का निर्धारण करें.
ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व में मुख्यमंत्री  चौहान को केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के लिये गठित समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया था. इस समिति की रिपोर्ट और अनुशंसाएँ  चौहान द्वारा निर्धारित समय में प्रस्तुत की गई थीं. इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री चौहान को वर्ष 2022 तक कृषि की आय दोगुनी करने के उपायों को सुझाने की जिम्मेदारी भी दी गई थी, जिसकी पूरी कार्य-योजना बनाकर चौहान ने प्रधानमंत्री को सौंपी थी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें