उद्घाटन समारोह में शामिल होगा राजकपूर परिवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 2 जून को रीवा में कृष्णा-राजकपूर आडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे. सुप्रसिद्ध फिल्म कलाकार एवं निर्देशक स्वर्गीय राजकपूर की पुण्य-तिथि 2 जून को आयोजित इस समारोह में उनके परिवार के सदस्य रणधीर कपूर, राजीव कपूर, प्रेम किशन मल्होत्रा, प्रेम चोपड़ा तथा उमा चोपड़ा विशेष रूप से शामिल होंगे.
जनसम्पर्क मंत्री डा. नरोत्तम मिश्र कृष्णा- राजकपूर आडिटोरियम के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे. उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल तथा हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी मोघे समारोह के विशेष अतिथि होंगे. समारोह में म्यूजिकल नाईट का आयोजन किया जाएगा. प्रख्यात गायक सुरेश वाडकर तथा टाक-शो होस्ट प्रख्यात अभिनेता अन्नू कपूर समारोह में प्रस्तुति देंगे.
उल्लेखनीय है कि एक हजार सीटर कृष्णा-राजकपूर आडिटोरियम का 3301 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्माण किया गया है. यह वातानुकूलित आडिटोरियम 18 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है. इसमें थियेटर, रिसोर्ट, रेस्टोरेंट और दो लान तथा बाउण्ड्रीवाल का निर्माण किया गया है. पार्किंग के लिये भी पर्याप्त जगह रखी गई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें