शनिवार, 2 जून 2018

कर्नाटक की तर्ज पर मध्यप्रदेश में बनेगा गोंडवाना का मुख्यमंत्री

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपने पत्ते खोलना चालू कर दिया आज भुआ बिछिया जनपद कॉन्पलेक्स में किसान व आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया . जहाँ पर गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी प्रमुख हीरा सिंह मरकाम तो नही पहुँचे लेकिन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्यअतिथि व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के महासचिव श्याम सिंह मरकाम राम ने कर्नाटक की तर्ज पर मुख्यमंत्री बनाने का दावा कर दिया .
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के महासचिव ने 30 विधायक जीतने का दावा करते हुए गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी को आदिवासी व किसानों की हितैषी पार्टी बताया साथ केंद्र व राज्य सरकार को जमकर कोसा.साथ ही कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात को लेकर पूछे गए सवाल पर हामी भर दी साथ ही बताया कि कांग्रेस के साथ मिलकर गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी. कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शिरसाम के उद्बोधन करते हुए शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए किसानों व आदिवासियों पर अत्याचार करने का आरोप लगा दिया साथ ही आदिवासियों की लड़ाई लड़ने की बात कहते हुए गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी की उपलब्धियां गिनाई. कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें 16 सूत्री मांगे की गई. कार्यक्रम का मंच संचालन व आभार प्रदर्शन नंदलाल उइके द्वारा किया गया .कार्यक्रम में श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव , कार्यक्रम अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शिरसाम , राष्ट्रीय महामंत्री संतोष चंद्राकर , प्रचार मंत्री मोती सिंह , संगठन मंत्री कमलभान सिंह , जिला कार्यवाहक  अध्यक्ष शिवसाह उइके   , शेवकली बल्के , , विष्णु मरावी , रितु पन्द्रों , जगदीश मरकाम , सुमन सिंह धुर्वे , रमेश मरावी , मातु सिंह , धर्मपाल कुशरे व सेकड़ो की संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें