अपर संचालक जनसंपर्क सुरेश गुप्ता की माताजी का आज सुबह निधन हो गया. वे 91 वर्ष की थी. उनका अंतिम संस्कार दोपहर को सुभाष नगर विश्राम घाट पर किया गया.
अपर संचालक जनसंपर्क सुरेश गुप्ता की माताजी लक्ष्मीबाई का आज सुबह निधन हो गया. 91 वर्षीय लक्ष्मीबाई बीते एक पखवाड़े से बीमार चल रही थी. वे अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है. उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर को गुप्ता के चार इमली स्थित निवास से निकली और सुभाष नगर विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसम्पर्क विभाग के अपर संचालक सुरेश गुप्ता की माता लक्ष्मीबाई गुप्ता के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री के अलावा जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रमुख सचिव एस.के. मिश्रा, आयुक्त जनसंपर्क पी. नरहरि, संचालक ए.पी. सिंह, विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों और मीडिया जगत ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें