शनिवार, 16 जून 2018

अनुसूचित जाति बस्तियों के प्रमुखों के सम्मेलन सभी संभागों में जुलाई में

               भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति बस्तियों के प्रमुखों के त्रिस्तरीय सम्मेलनों के आयोजन की तैयारियों के लिए संभाग स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. प्रथम चरण में प्रदेश के सभी 10 संभागों में बस्ती प्रमुखों के संभाग स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे. बाद में जिला और मंडल स्तरीय सम्मेलन श्रृंखलाबद्ध तरीके से जुलाई और अगस्त माह में पूर्ण कर लिए जायेंगे.      प्रदेश के सामान्य प्रशासन मंत्री लालसिंह आर्य और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो के संयोजन में इंदौर और उज्जैन संभाग की बैठकों में जिलेवार तैयारियों की समीक्षा की गयी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि नर्मदापुरम और भोपाल संभाग की संयुक्त बैठक 19 जून को प्रदेश कार्यालय भोपाल में आयोजित की जायेगी. इस बैठक में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश शासन के मंत्री लालसिंह आर्य, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो, संगठन मंत्री सहित सभी जिलों के प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री भाग लेंगे. बाद में ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल संभागों की बैठक में संभागीय सम्मेलनों की रूपरेखा तैयार की जायेगी.
कैरो ने बताया कि 10 संभागीय सम्मेलन, 56 जिला सम्मेलन और 850 मंडल स्तरीय सम्मेलनों में कमोवेश 45 हजार बस्ती प्रमुख भाग लेंगे. इन सम्मेलनों में भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, पं. दीनदयाल के एकात्म मानवदर्शन के अलावा केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से बस्ती प्रमुखों को रूबरू कराया जायेगा. इन सम्मेलनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, मोर्चा के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बुद्धसेन पटेल भाग लेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें