राजधानी के बैरसिया थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से गायों की तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि तीन गायों को बांधकर एक लोडिंग वाहन में रखकर तस्करी की जा रही थी. स्थानीय लोगों ने लोडिंग वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया.
बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार दुर्गेश गुर्जर पिता बहादुर सिंह निवासी बैरसिया, को कल रविवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 04 एलसी 5322 में अवैध तरीके से गायों की तस्करी की जा रही है. दुर्गेश गुर्जर ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोडिंग वाहन में अंदर बंधी पड़ी तीन गायों को छुड़ाया. इसके बाद गायों की तस्करी की सूचना बैरसिया पुलिस को दी गई. लोडिंग वाहन में ड्रायवर के अलावा दो अन्य अज्ञात मोटर साइकिल सवार युवकों द्वारा इन गायों की तस्करी की जा रही थी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज करने के बाद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. बरामद की गई गायों को गौशाला को सुपुर्द किया गया.
जुआ खेलते पकड़ाए
राजधानी के अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 6 जुआरियों को 80 फिट रोड के पास से हिरासत में लिया गया. आरोपियों की पहचान लालू उर्फ रईस, गणेश, हसीन, रमेश, रणवीर विश्वकर्मा और मोहन के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 11 हजार रुपए की जुआ राशि बरामद हुई है. आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. जमानत के आधार पर आरोपियों को रिहा किया गया.
नाबालिग लापता
राजधानी के निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार संजय नगर करोंद निवासी सत्तार खां की 13 वर्षीय पुत्री रुकसाना बी, बीते शनिवार तड़के से लापता है. रुकसाना के अचानक घर से लापता हो जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के इलाकों में की, लेकिन पता नहीं लग पाया. बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर रुकसाना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें