राजधानी में शादी का झांसा देकर मोहल्ले के एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. किशोरी ने जब युवक से शादी करने का कहा तो वह मुकर गया. बाद में किशोरी ने मां के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद से आरोपी फरार है.
राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में अमर नामक युवक ने मोहल्ले में रहने वाली एक किशोरी से शादी का वादा किया. इसके बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक अमर ने कई बार दुष्कर्म किया. बाद में जब किशोरी ने अमर पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया. इसके बाद किशोरी ने सारी घटना मां को बताई. बाद में मां के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद से अमर घर से फरार है. पुलिस ने मामला दर्ज कर अमर की खोज शुरु कर दी है.
नशीला पदार्थ सुघांकर की चोरी
राजधानी के लालघाटी क्षेत्र में रह रहे छात्रों को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी करने का मामला सामने आया है. मेडिकल कालेज में पड़ने वाले 6 छात्र एक साथ मकान नंबर 29 जैननगर में रहते है. आज सुबह अज्ञात चोरों ने मकान में घूस कर सो रहे छात्रों को नशीला पदार्थ सुंघा कर कमरे से 4 मोबाइल सहित 17 हजार रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया. बाहर से आये दूसरे छात्र ने रुम खुला देखा तब दोस्तों को जगाया, जिसके बाद देखा तो रुम में रखे चार मोबाइल वे कालेज फीस के लिए रखे 17 हजार नगदी गायब थेख जिसकी शिकायत छात्र मण्डला सातविक पिता मण्डला ने पुलिस को की. पुलिस ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात आरोपी मामला दर्ज कर लिया है.
नाबालिग का अपहरण
राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार मकान नंबर 241 गली नं 2 ऐशबाग निवासी सरल शर्मा की 12 वर्षीय बेटी निर्मला शर्मा बीना बताये कही चली गई. परिवार वालों को संदेह है कि कोई उसे बहला फूसला कर अपने साथ ले गया है. पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें