शनिवार, 16 जून 2018

कांग्रेस में दो प्रकोष्ठ और दो समितियां गठित


चुनाव घोषणा पत्र समिति में सात नये सदस्य 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस में उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति और प्रचार एवं संचार समिति का गठन किया है.  नाथ ने घोषणा पत्र समिति में सात नये सदस्यों को भी शामिल किया है. यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल ने दी है. उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ में पूर्व उद्योग मंत्री नरेन्द्र नाहटा को अध्यक्ष, रमेश चंद्र गुप्ता को सह-अध्यक्ष बनाया है. पूर्व मंत्रीगण चंद्रप्रभाष शेखर, बाबू चंद्रमोहन दास, सुभाष सोजतिया और राजेन्द्र  कुमार सिंह को प्रकोष्ठ में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. 
नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नगर निगम भोपाल के नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर को अध्यक्ष और नगर निगम इंदौर के पार्षद प्रेम खड़ायता को सह-अध्यक्ष बनाया गया है. इसी तरह राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति मंे विधायक मुकेश नायक को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. साथ ही मप्र कांग्रेस प्रचार एवं संचार समिति में सांसद विवेक तन्खा को अध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व में गठित प्रदेश कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति में सात नये सदस्य भी बनाये गये हैं, इनमें पूर्व मंत्री महेन्द्र बौद्ध दतिया, कदीर सोनी जबलपुर, डॉ.विक्रांत भूरिया झाबुआ, विधायक बालाघाट संजय उईके, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुना योगेन्द्र लुम्बा, पूर्व विधायक मुलताई सुखदेव पांसे और मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर शामिल हैं. 
प्रकोष्ठ एवं समितियों में नियुक्त किये गये सदस्य
 उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ
 अशोक जैन भाभा भोपाल, प्रवीण अग्रवाल ग्वालियर, सुनील जैन गुना, विभाष जैन गोटेगांव, रवि गुप्ता जबलपुर, रवि भदौरिया उज्जैन, चंद्रशेखर अग्रवाल इंदौर, नरेश जैन सागर, प्रेम दुबे जबलपुर, मनजीतसिंह खरगोन, जयप्रकाश अग्रवाल इटारसी, हरद्वारीलाल शर्मा भोपाल, पी.डी. अग्रवाल इंदौर, शैलेष गर्ग बैतूल, गणेश चैकसे जबलपुर, अनुराग गढेवाल जबलपुर, हरीश अरोरा शहडोल, उषा गुप्ता भिण्ड, चेतनलाल गुप्ता रीवा, प्रकाश रांका झाबुआ, जयेश झालानी रतलाम और राधेश्याम माहेश्वरी अलीराजपुर. 
नगरीय निकाय प्रकोष्ठ
 संज्जनसिंह वर्मा विशेष आमंत्रित, अजय परमार सागर, फोजिया शेख इंदौर, कृष्णराव दीक्षित ग्वालियर, राजेश सोनकर जबलपुर, विनय सक्सेना जबलपुर, राजा भैया कटनी, गीता चैधरी सबलगढ़, सेना पटेल अलीराजपुर, माया शर्मा सटई (छतरपुर), अवधेश अग्रवाल जैतहरी (अनूपपुर), चंद्रजीत यादव देपालपुर, मुकेश राठौर जबलपुर, तेज कुमार भगत जबलपुर, गोविंद शुक्ला रीवा, रामभुवन तिवारी, मनोज मावले बैतूल, कमल वर्मा इंदौर, अशोक मारण भोपाल, राजेन्द्र देशमुख बैतूल, दीपक सोनी मंडला, संजय भोज बालाघाट और विजय चैरसिया सिवनी. राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक समितिरू- राजेन्द्र कोठारी भोपाल, अंचल चैधरी जबलपुर, सुरेश आचार्य सागर, आनंद बख्शी, कयीमुद्दीन फैयाज उद्दीन शेख निमाड़, प्रो. सी.एस. तिवारी नरसिंहपुर, जलालउद्दीन भोपाल, प्रताप रोहित, के. जी. दीक्षित और अल्का जैन. 
प्रचार एवं संचार समिति सदस्य
 मुकेश नायक, सुभाष सोजतिया, प्रियव्रतसिंह, कमलेश्वर पटेल, नीलेश अवस्थी, संजय उइके, राजेन्द्र मिश्रा, कुणाल चैधरी, राजेश शर्मा, डॉ. विक्रांत भूरिया, हरीश अरोरा और मुकेश शर्मा. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें