सोमवार, 18 जून 2018

फिर खिलेगा कमल का फूल



भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के युवा संकल्प अभियान 2018 के अंतर्गत धार जिले की कुक्षी विधानसभा में एवं बड़वानी जिले के झंडा चौक पर हजारों युवाओं ने अबकी बार 200 पार के नारे के साथ विजयी संकल्प लिया.
 संकल्प अभियान में सेवा को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  अभिलाष पांडेय ने कहा कि युवा मोर्चा संकल्प अभियान के माध्यम से मध्यप्रदेश के सभी अंचलो से 35 वर्ष की आयु से कम के युवा अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हो रहे हैं . इस अभियान के माध्यम से युवा मोर्चा कार्यकर्ता सभी वर्गों के युवाओं को एकजुट कर उस सरकार बनाने का संकल्प ले रहे हैं जो लगातार मध्य प्रदेश को पिछड़े राज्यों की श्रेणी से निकालकर अगड़े राज्यों की श्रेणी में लाई है. सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी विकास के मूल मंत्र के साथ सभी वर्गों सभी क्षेत्रों सभी समुदाय का सर्वहित समभाव के भाव से विकास कर रही भाजपा सरकार का जितना प्रदेश के हित में है. पांडेय ने बताया कि विकास का पर्याय बनी भाजपा सरकार ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के लिए आगमी 5 वर्षों में 2 लाख करोड़ से अधिक का बजट तैयार किया है. जिसमें स्वास्थ सेवाओं, सिंचाई व्यवस्थाओं ,सड़क निर्माण से लेकर सभी क्षेत्रों में करोडों रुपये का बजट तैयार किया है. युवा हितैषी सरकार ने आदिवासी भाईयों के सशक्त भविष्य की चिंता करते हुए 10 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ने की कल्पना को साकार करने का लक्ष्य लिया है . युवाओं को प्रेरित करते हुए  पांडेय ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की महान विचार धारा ही है जिससे प्रेरित होकर कार्य कर रहे आप जैसे सैकडों कार्यकर्ता तफती धूप में भी पार्टी का झंडा लेकर सिर्फ इसलिए दौड़ रहे हैं , कि भाजपा की विचारधारा के साथ मध्य प्रदेश के विकास का यह संगम निरंतर चलता रहे . अब सभी की दृढ़ का इच्छा शक्ति एवं परिश्रम इस बात का प्रमाण है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पुन: कमल का फूल खिलेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें