मानवाधिकार हनन से संबंधित घटनाओं पर लिया संज्ञान
मानव अधिकार आयोग ने इंदौर में भाई की हवस की शिकार हुई बहन के मामले को संज्ञान में लिया है. आयोग ने पुलिस उप निरीक्षक से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही पीड़िता को निशुल्क मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है.
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने इंदौर में भाई की हवस का शिकार बनी पन्द्रह वर्षीय पीड़िता के मामले में संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर से पंद्रह दिवस में प्रतिवेदन तलब करते हुए निर्देशित किया है कि पीड़ित बालिका को तत्काल नि:शुल्क मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही पीड़ित बालिका का नियमानुसार गर्भपात संभावित हो तो तत्काल व्यवस्था कराया जाए एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्राथमिकता से कराई जाए.
दो बाल श्रमिकों को हाईटेंशन से लगा करंट मौत
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पिपलानी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कल्पना नगर में दो बाल श्रमिकों के मकान के नवीनीकरण कार्य के दौरान हाईटेंशन लाईन की चपेट में आ जाने से मृत्यु हो जाने के मामले में संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक भोपाल तथा संभागीय सहायक श्रमायुक्त भोपाल से प्रतिवेदन मांगा है.
रैगिंग से परेशान छात्र ने लगाई फांसी
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने भोपाल के एन.एन. मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से परेशान छात्र द्वारा आत्महत्या करने के मामले में संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक बैतूल से प्रतिवेदन तलब किया है.
करंट लगने से विद्युत ठेका श्रमिक की मौत
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र के गांव पिपलौदा बागला में विद्युत कंपनी की लापरवाही के कारण ठेका श्रमिक का शव विद्युत तारों पर पर लटका रहने के मामले में संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में सी.एम.डी. मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र वि.वि.कं.लि. इंदौर से प्रतिवेदन तलब कर पूछा है कि मृतक के परिवार को क्या कोई राहत दी गई है अथवा प्रस्तावित है.
नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने राजगढ़ जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते नवजात की मृत्यु हो जाने के मामले में संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजगढ़ से एक माह में जांच प्रतिवेदन मांगा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें