सोमवार, 18 जून 2018

थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में करंट लगने युवक की मौत होने के बाद परिजनों ने आज थाने पर युवक का शव रखकर प्रदर्शन किया. युवक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
पुलिस के अनुसार  आनंद शर्मा पिता कैलाश शर्मा, पुरुषोत्तम कालोनी आशोका गार्डन का रहने वाला था. वह सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था. बीती 26 मई को आनंद लालघाटी स्थित जैन कालोनी के एक मकान में सीसीटीवी कैमरे की वायरिंग कर रहा था. इसी दौरान आनंद को करंट का झटका लगा और वह जमीन पर जा गिरा. आनंद को साथ काम कर रहे लोगों ने तुरंत एमपी नगर स्थित लेक सिटी अस्पताल में उसे भर्ती कराया था, जहां उसका इलाज जारी था. आज सोमवार सुबह आनंद की इलाज के दौरान मौत हो गई. आनंद की मौत के बाद उसके परिजनों ने कोहेफिजा थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया. परिजनों ने आनंद का शव थाने के सामने रख दिया. मृतक आनंद के परिवार वालों ने ठेकेदार अनुराग पवैया के खिलाफ सख्त करने की मांग की और कोहेफिजा थाना प्रभारी पर लापरवाही के आरोप भी लगाए. परिवार वालों ने टीआई के साथ जो भी पुलिस कर्मचारी इस लापरवाही में शामिल हंै उन पर भी कार्रवाई करने की मांग की है. एडिशनल एसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है. वहीं ठेकेदार पर कार्रवाई की जा रही है. थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आएगी, तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें