शनिवार, 8 सितंबर 2018

बैंक मैनेजर बनकर फोन से एटीएम नम्बर पूछा और उड़ा लिये 28 हजार


 मध्यप्रदेष के अषोक नगर  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अध्यापक विवेक कुमार पालीवाल पुत्र ओमप्रकाश पालीवाल निवासी शाढ़ौरा जिला अशोकनगर, ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन पत्र लेकर उपस्थित हुये जिसमें उनके द्वारा बताया कि, आज दिनांक को मोबाईल   नम्बर 9117550876 से मेरे पास एसबीआई बैंक मैनेजर बनकर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और बोला गया कि मैं एसबीआई का बैंक मैनेजर बोल रहा हूँ, आपका एटीएम कार्ड काफी पुराना हो गया है नया जारी होना है, यदि आपने नया एटीएम नहीं बनवाया तो वह आज ही ब्लॉक हो जायेगा, क्या आपको नया एटीएम बनवाना है, उपरोक्त नम्बर ट्रू कॉलर एप पर भी बैंक मैनेजर एसबीआई के नाम से दिख रहा था। जिसके कारण अध्यापक विवेक पालीवाल द्वारा उस नम्बर  को बैंक मैनेजर का  नम्बर समझकर एटीएम कार्ड के पीछे के नम्बर बता दिये, और ओटीपी  का मैसेज आने पर वह भी फर्जी बैंक मैनेजर को बता दिया जिससे अध्यापक के  खाते से पहले 10,000 ओर फिर 18,000 रुपये निकल गये, विवेक पालीपाल जब तक समझ पाते उनके खाते से 28,000ध्- रुपये निकल गये ।    पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के द्वारा सायबर क्राईम सेल को तत्संबंध में तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया तत्पश्चात सायबर क्राईम सेल प्रभारी संजय गुप्ता, आर. दीपक सिंह वैस, आर. प्रशांत सिंह भदौरिया द्वारा बिना विलंब किए एस.बी.आई. के शाखा प्रबंधक से बात कर मामले के बारे में गंभीरता से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही संपादित की गई। सायबर सेल के त्वरित कार्यवाही से फरियादी विवेक पालीवाल की आहरित राशि फरियादी के खाते में वापस जमा की गई।
   पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि, किसी को भी बैंक खाते, एटीएम एवं आधार नम्बर के बारे में कोई जानकारी फान में पर न दें कोई भी बैंक उपरोक्त जानकारी मोबाईल से नहीं पूछता इसी प्रकार मोबाईल में प्राप्त ओ.टी.पी. को किसी भी अपरिचित व्यक्ति से साझा न करें एवं किसी प्रकार ऑन लाईन धोखाधड़ी की घटना घटित होने पर तत्काल 06 घंटे के अंदर बैंक स्टेटमेन्ट के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सायबर क्राईम सेल में शिकायत दर्ज करावें।
   पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा सायबर क्राईम सेल में पदस्थ सायबल सेल प्रभारी संजय गुप्ता, दीपक सिंह बैस एवं प्रशांत भदौरिया को नगद पुरुष्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें