कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित पदाधिकारी उतरे मैदान मेंकांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल एवं गैस के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर कल सोमवार को बंद का आह्वान किया है. बंद को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर बंद को सफल बनाने की रणनीति तय की. वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने बाजारों में घूमकर व्यापारियों ने बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने का आह्वान किया.
कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल एवं गैस के दाम में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस का भारत बंद कल सोमवार को है. भारत बंद को सफल बनाने के लिए स्थानीय व्यापरियों से अपील की गई है. नेताओं ने राजधानी के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों से संपर्क किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बंद को सफल बनाने की अपील की है. जिला कांग्रेस ने पीरगेट से चौक तक के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के व्यापारियों के पास जाकर उनसे अपनी दुकानें बंद रखकर समर्थन देने का अनुरोध किया. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह भी बाजारों में घूमे और व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि मोदी सरकार द्वारा ईधन की इस लूट के खिलाफ 10 सितंबर के शांतिपूर्ण प्रदेश बंद में कांगे्रस का साथ दें और सुबह 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित बंद को सफल बनाएं.
साइकिलों के बाद अब भाजपा नेता होंगे गायब
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है. मोदी, अमित शाह से लेकर शिवराज तक सब मौन हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय जब पेट्रोल 55 रुपए था, तब ये खूब चिल्लाते थे. आज 86 रुपए पर भी मौन है. भाजपा नेताओं की साइकिलें भी गायब हो चुकी है. धीरे-धीरे ये खुद भी गायब हो जाएंगे. पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे दामों को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस को जिम्मेदारी ठहराने पर नाथ ने कहा कि बरसात नहीं हो तो भाजपा कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराती है, बाढ़ आए तो कांग्रेस जिम्मेदार, अरे हर चीज की जिम्मेदार कांग्रेस तो फिर आपकी क्या जिम्मेदारी क्या है. इससे अच्छा होगा कि आप इस्तीफा दो, घर बैठो. अमित शाह के प्रदेश दौरे के निरस्त होने पर कमलनाथ ने कहा अमित शाह भी समझ चुके है प्रदेश की जनता का मूड, संदेश मिलना शुरू हो गया है. असर दिख रहा है. अभी कई दौरे निरस्त होंगे. कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की पहली सूची 20 सितंबर के बाद आएगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें