रविवार, 9 सितंबर 2018

हमारी विचारधारा से मेल खाने वाला हमारा: कालवी


श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापन लोकेन्द्र सिंह कालवी ने कहा कि जो हमारी विचारधारा से मेल खाएगा, वह हमारा होगा, फिर चाहे वह कोई भी हो, किसी भी जाति को हो. उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के लिए आर्थिक आधार पर आराक्षण की व्यवस्था हो.
कालवी ने आज राजधानी भोपाल आगमन पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि हम सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर आरक्षण के पक्षधर हैं. हमारी विचारधारा से जो मेल खाता होगा, वह हमारा होगा. फिर चाहे वह दलित हो या फिर सवर्ण, कोई भी जाति को हो. उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को महासम्मेलन हैं. हमारे जो तीन मुद्दे हैं, हम अपनी मांगों पर अडिग हैं. कालवी ने कहा कि राजनीति पार्टियां लड़ाने का काम कर रही हैं. लोगों के अंदर वर्तमान सरकार द्वारा लाए गए संशोधित बिल का खासा विरोध है. इस बिल के विरोध में आने वाले दिनों में बंद और भी असर दिखाई देगा. कालवी ने कहा कि हम इन राजनीतिक दलों को वोट की चोट देकर दिखा देंगे. कालवी ने कहा कि 23 सितंबर को चित्तोड़गढ़ में भी होने वाले स्वाभिमान सम्मेलन में भी हमारे तीन मुद्दे ही होंगे, जिन्हें लेकर हम संघर्ष कर रहे हैं. इसके बाद अगर जरुरत पड़ी तो हम दिल्ली में भी जाकर अपनी ताकत दिखा सकते है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें