कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने 17 सितंबर के भोपाल दौरे पर कांग्रेस के ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे. वे संवाद के जरिए विधानसभा चुनाव की मैदानी तैयारियों का जायजा लेंगे. यह संवाद करीब दो घंटे चलेगा.
राहुल गांधी के 17 सितंबर के दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरु कर दी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया कल 8 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रुप देंगे. कल ही पूर्व मुख्यमंत्री और समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भी भोपाल आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि भेल के दशहरे मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी पाटी पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे. वे ब्लाक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से सीधा संवाद कर विधानसभा चुनाव की मैदानी तैयारियों का जायजा लेंगे. राहुल गांधी का यह संवाद करीब दो घंटे का होगा. पार्टी ने भेल के मैदान के लिए भेल प्रशासन को आवेदन देकर कार्यक्रम की अनुमति मांगी है.
राजधानी में होगा रोड शो
पार्टी द्वारा अभी अधिकारिक रुप से तो राहुल गांधी के भोपाल आगमन का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है. इसके पीछे कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम दिल्ली से आने के बाद जारी किया जाएगा. मगर इस बात की पुष्टि की जा रही है कि राहुल गांधी पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर सीधी चर्चा करेंगे. वे विशेष विमान से 17 सितंबर को भोपाल पहुंचेंगे. सुबह 10 बजे उनका विमानतल पर स्वागत किया जाएगा. इसके बाद रोड शो करते हुए राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल भेल के दशहरा मैदान पहुंचेंगे. उनके इस रोड शो में प्रदेश भर के कार्र्यकर्ता शामिल होंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें