शनिवार, 8 सितंबर 2018

अजाक्स नहीं देगा सवर्ण प्रत्याशी को वोट


आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश का आरक्षित वर्ग किसी भी सवर्ण प्रत्याशी को वोट नहीं देकर अपना विरोध प्रकट करेगा। यह जानकारी मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति संयुक्त मोर्चा (अजाक्स) ने आज शनिवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी।
अजाक्स के एसएल सूर्यवंशी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 200 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में आरक्षित वर्ग के सर्वाधिक मतदाता हैं। आरक्षित वर्ग का संयुक्त प्रयाग होगा कि आरक्षित वर्ग के मतदाता केवल आरक्षित वर्ग के पक्ष में अपने मताधिकार का उपयोग करें। किसी भी कीमत पर मध्य प्रदेश के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में आरक्षण विरोधी जाति एवं समाज के उम्मीदवारों को वोट नहीं किया जाए।
एसएल सूर्यवंशी ने अजाक्स संगठन की ओर से एससी एसटी को पदोन्नति में आरक्षण को यथावतृ रखने, ओबीसी को 52 प्रतिशत आरक्षण लागू करते हुए पदोन्नति में भी आरक्षण देने, बैकलॉग पदों को आवेदन प्राप्त कर मेरिट के आधार पर चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व भराए जाने, निजी क्षेत्रों में आरक्षण लागू करने, आउट सोर्सिंग में आरक्षण लागू करने सभी क्षेत्रों में समानुपातिक भागीदारी सुनिश्चित करने, न्यायपालिका में आरक्षण लागू करने की अपनी मांग दोहराई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें