चुनाव आयोग के तमाम दावों के बावजूद भी प्रदेश में फर्जी मतदाताओं होने का मामला खत्म नहीं हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने एक बार फिर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाए हैं कि 37 विधानसभा क्षेत्रों में 11 लाख 36 हजार 565 डुटलीकेट मतदाता है। कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं कि प्रदेश के 32 मंत्रियों के चुनाव क्षेत्र में 20 से 25 हजार फर्जी एवं डुप्लीकेट मतदाता हैं। कांग्रेस ने आयोग को नामों की सीडी भी सौंपी है। अभी तक कांग्रेस द्वारा 204 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 56 लाख डुप्लीकेट और फर्जी मतदाताओं की सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपी जा चुकी है। तीन महीने पहले पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश में 60 लाख फर्जी मतदान होने का ज्ञापन आयोग को सौंपा था। ?
प्रदेश कांग्रेस के निर्वाचन कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने विगत तीन जून को नई दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को 60 लाख फर्जी और डुप्लीकेट मतदाताओं की जो सूची सौंपी थी, वह अब सही साबित हो रही है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी गयी शिकायत में कहा है कि शेष 26 और विधानसभा क्षेत्रों की जांच की जा रही है, जिसमें लगभग चार लाख या उससे अधिक डुप्लीकेट और फर्जी मतदाताओं के नाम सामने आ सकते हैं। शिकायत में प्रदेश के सभी 32 मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में 20 से 25 हजार डुप्लीकेट और फर्जी मतदाताओं के नाम शामिल हैं। उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है।
धनोपिया ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव से कहा है कि कम्प्युटर कार्य में दक्ष पॉलीटिक्स डाट इन आईटी कंपनी से कांगे्रस द्वारा यह कार्य करवाया जा रहा है। जो फर्जी और डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या पूर्व में कांगे्रस ने चुनाव आयोग को सौंपी थी, अब वह सही प्रमाणित हो रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें