शुक्रवार, 7 सितंबर 2018

कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ की छेड़छाड़

राजधानी के बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में कोचिंग से वापस घर लौट रही छात्रा के साथ उसके साथ पढ़ने वाले छात्र ने छेड़छाड़ कर दी. छात्रा ने विरोध किया तो छात्र ने उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी. छात्रा ने घर जाकर परिजनों को सारी बात बताई. बाद में परिजनों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार छात्र और छात्रा दोनों ही नाबालिग हैं.
बाग सेवनिया पुलिस के अनुसार 17 साल की नाबालिग अरविंद विहार की पाश कालोनी में रहती हैं और डीपीएस स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ती है. उसके स्कूल में 17 साल का लड़का भी पढ़ता है. आरोपी और नाबालिग  साथ में पढ़ने के अलावा कोचिंग भी साथ जाते है. स्कूल, कोचिंग साथ जाने के कारण दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी. इस दौरान वाजिद ने नाबालिग के कुछ फोटो मोबाइल पर ले लिए थे. आरोपी उन फोटो के आधार पर नाबालिग को परेशान करने लगा था. नाबालिग का कहना है वह कोचिंग से लौट रही थी, तभी ब्रिज के नीचे आरोपी ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया और गलत हरकत करने लगा. विरोध करने पर धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानेगी तो उसके फोटो सोशल साइट पर वायरल कर देगा, जिसकी शिकायल लड़की ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर की इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.
किशोरी से छेड़छाड़
कोलार थाना पुलिस के अनुसार एक किशोरी की शिकायत पर  विमल नामक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है. किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई कि जब वह अपने घर पर अकेली  थी, तभी विमल उसके घर में घुस गया. आरोपी ने दरवाजा बंद करके किशोरी के साथ अश्लील छेड़खानी भी की. पुलिस का कहना है कि जब किशोरी ने अपने साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध चिल्लाकर किया, तो आरोपी विमल मौके पर से फरार हो गया. घटना के बाद किशोरी ने थाने पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई.  पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद से अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.
नाबालिग लापता
शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार आदर्श हास्पिटल के पास निवासी अनवर सिद्दीकी की 17 वर्षीय पुत्री अर्सला सिद्दीकी, बीते बुधवार सुबह से लापता है. अर्सला के अचानक घर से लापता हो जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के इलाकों में की, लेकिन पता नहीं लग पाया. बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर अर्सला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करार्ई. पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें