सपा के दावेदार कर सकेंगे 22 तक दावेदारी
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी चयन के लिए प्रक्रिया शुरु कर दी है. बहुजन समाज पार्टी ने दावेदारों से साक्षात्कार लेना शुरु कर दिया है तो समाजवादी पार्टी ने दावेदारी करने वालों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरु कर दी है. आवेदन 22 सितंबर तक लिए जाएंगे.
प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन की राह देख रहे बसपा और सपा को जब गठबंधन में बाधा आते दिखाई दी तो दोनों दलों ने अब अपने स्तर पर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी है. बसपा ने दावेदारों का साक्षात्कार लेना शुरु कर दिया है. बसपा द्वारा रीवा रेंज के दावेदारों के साक्षात्कार लिए गए हैं. साक्षात्कार पार्टी के प्रदेश प्रभारी रामअचल राजभर और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ले रहे हैं. दावेदारों से साक्षात्कार के बाद सूची तैयार कर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को सौंप दी जाएगी. इसके बाद अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में पार्टी कुछ विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी. पार्टी ने तय किया है कि प्रत्याशी चयन प्रक्रिया अक्तूबर माह के दूसरे पखवाड़े तक पूरी कर ली जाए. बसपा सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दावेदारों से साक्षात्कार ले रही है.
22 तक कर सकेंगे दावेदारी
समाजवादी पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार समिति के संयोजक जगदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दावेदारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरु करने का फैसला लिया गया. इसके साथ ही आज से आवेदन लेने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है. सपा ने तय किया है कि सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों से दावेदारों के आवेदन 22 सितंबर तक लिए जाएं. 22 सितंबर को ही प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रचार समिति की बैठक होगी, इस बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी. सपा द्वारा प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी अक्तूबर माह में शुरु कर दी जाएगी.
संभाग प्रभारी किए घोषित
समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रचार समिति का मुख्य प्रवक्ता डा. सुनीलम को बनाया है. साथ ही संभाग प्रभारियों की घोषणा कर दी है. उज्जैन संभाग का प्रभारी रामबाबू अग्रवार, ग्वालियर संभाग का प्रभारी राकेश पाल, रीवा संभाग का प्रभारी बाल कुमार पटेल, शहडोल संभाग का प्रभारी व्यास गोंड, सागर संभाग का प्रभारी दीपनारायण यादव, भोपाल संभाग का प्रभारी डा. चंद्रपाल और नर्मदापुरम संभाग का प्रभारी डा. सुनीलम एवं जबलपुर संभाग का प्रभारी कंकर मुंजारे को बनाया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें