बुरहानपुर में समृद्धि का त्यौहार पोला उत्सव धूमाधाम से मनाया गया. ग्राम लोनी में आयोजित पोला उत्सव में महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने बैलों की पूजन कर उन्हें पकवान खिलाएं. इस मौके पर मंत्री चिटनिस के बड़े पुत्र वर्धन चिटनिस पत्नी प्राची चिटनिस के साथ बैलों की पूजा कर आशीर्वाद लिया.
उत्सव के दौरान मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा कि यह समाज इतना संवेदनशील है कि हम गाय के साथ-साथ बैल की भी पूजा करते हैं. समाज उनकी देखभाल करता है, लेकिन गांवों में बैलों की संख्या कम कैसे हुई, यह चिंता का विषय है. यदि बैल कम हो गए तो हम पोला उत्सव कैसे मनाएंगे. उन्होंने कहा कि जिस तरह घर में बुजुर्गों की आवश्यकता होती है उसी तरह खेतों में खड़े बूढ़े बैल की कीमत होती है. गाय और बैल हमारी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मददगार है. हमें अपनी परंपराओं को संभालने की कोशिश करनी होगी.
पोला उत्सव पर किसान बैलों को स्नान करा कर अपनी बैल जोड़ियों को सजाकर लाए थे. गांव में पोला पर्व का उत्साह रहा. किसानों ने बैलों को केले के पत्ते पर भोग लगाकर उपवास तोड़ा. घर-घर में पकवानों की खुशबू महकी. पूरनपोली, खीर-पूड़ी का मंदिरों में भोग लगाया गया. बैलों को नैवैद्य खिलाया गया. किसानों को लोगों ने उपहार भेंट दिए. लोगों ने बाजार से मिट्टी के बैल लाकर पूजन किया. बैलों की शोभायात्रा निकाली गई. विभिन्न स्थानों पर बैलों को दौड़ाया गया और तोरण तोड़कर खुशी जताई गई. लोनी गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बैलों की पूजा कर किसानों को पर्व की शुभकामनाएं दी. इस दौरान मंत्री चिटनिस का ग्रामीणों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया.
गौरतलब है पर्व को लेकर एक पखवाड़े से गांव में खूब तैयारियां हो रही थीं. खेती -किसानी करने वालों के पोला पर्व को जोरशोर से मनाया. इस दौरान ग्राम लोनी में केला फसल किसानों मुआवजा राषि प्राप्त होने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत-अभिंनदन किया. ज्ञात हो कि गत दिनों बुरहानपुर में आए आंधी-तूफान से पीड़ित किसानों की केला फसल तबाह हो गई थी. जिसकी मुआवजा राशि मंत्री अर्चना चिटनिस के अथक प्रयासों से किसानों के खातों में प्राप्त हो गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें