मुख्यमंत्री के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में शिकायत
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के खिलाफ राज्य के सीधी जिले में एससीएसटी एस्ट्रोसिटी एक्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है. सीधी जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंती कोल ने यह शिकायत अजाक्स थाने में की है.
गोरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उनके रथ पर पथराव हुआ था. इस पथराव को लेकर भाजपा की तरफ से कहा गया था कि यह मुख्यमंत्री की हत्या की कोशिश थी. इस मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया था उन में बसंती कोल भी थीं. सीधी के अजाक्स थाने में की गई शिकायत में कहा गया है कि वह अनुसूचित जाति जनजाति कोल जाति की एक महिला है. घटना दिनांक 2 सितंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत चुरहट आए थे चुरहट नगर की सड़क विगत 2 वर्ष से खराब है जो चलने लायक नहीं हैं, जिला युवक कांग्रेस ने विगत वर्ष सड़क दुरूस्त कराए जाने के लिए आमरण अनशन किया था 1 साल तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया जिससे क्षुब्ध होकर चुरहट नगर वासियों और महिला कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध व्यक्त करते हुए काले झंडे दिखाए और चूड़ियां भेंट की. मुख्यमंत्री के इशारे पर षडयंत्रपूर्वक उनके रथ यात्रा में उपस्थित पुरुष पुलिसकर्मियों तथा सुरक्षाकर्मियों ने मुझे एक आदिवासी कोल जाति की महिला होने के कारण धक्का दिया, छीना झपटी की, मुझे जमीन पर गिरा दिया, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया.इस कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ एससीएसटी एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए. वैसे अभी तक सीधी पुलिस ने कोई कारवाई नही की है. वैसे एससीएसटी एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत जो प्रावधान हैं उसमें बिना जांच के गिरफ्तारी की व्यवस्था है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें