सोमवार, 3 सितंबर 2018

भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ 25 को

भाजपा 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में चौथी बार कार्यकर्ता महाकुंभ करने जा रही है और आज इसी का भूमी पूजन किया गया. महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी भोपाल आएंगे. 
भाजपा द्वारा जंबूरी मैदान से इस बार फिर विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया जाएगा.  पार्टी इससे पहले पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ता महाकुंभ के साथ ही चुनावी शंखनाद कर चुकी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा का समापन इसी कार्यकर्ता महाकुंभ में होगा. आने वाले विधानसभा चुनाव तक यह जनआशीर्वाद यात्रा चलती रहेगी. प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया की पार्टी ने तय किया है कि महाकुंभ में प्रत्येक मतदान केंद्र के कार्यकर्ता अपेक्षित रहेंगे. भाजपा यह आयोजन चौथी बार सरकार बनाने के संकल्प के साथ कर रही है. कार्यकर्ता महाकुंभ में केंद्रीय सहित प्रदेश नेतृत्व और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. कार्यकर्ताओं का पंजीयन 17 सितंबर तक आफलाइन सहित आनलाइन भी किया जाएगा. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 सितंबर को ग्वालियर से विधानसभा चुनाव के लिए अपने मध्यप्रदेश दौरे की शुरूआत कर सकते हैं. शाह के दौरे को लेकर भाजपा में तैयारियां चल रही हैं. शाह हर संभाग के दौरे पर बूथ पालकों की बैठक लेंगे.
राहुल गांधी 17 को भोपाल में करेंगे रोड शो
 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आमसभा और रोड शो का आयोजन विदिशा में होने वाला था, लेकिन अब विदिशा में न होकर यह आमसभा और रोड शो  भोपाल में होगा. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आगामी 17 सितंबर को भोपाल में रोड शो कर पार्टी कार्यकर्ताओं में मजबूत संदेश देना चाहती है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें