राजधानी में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. घटना में बच्ची की मौत हो गई.
राजधानी के टी.टी. नगर थाना पुलिस के अनुसार बीती देर रात को एक कार क्रमांक एम.पी. - 28 सीए-2601 कोलार क्षेत्र से आ रही थी, तभी टीन शेड और माता मंदिर के बीच एक तेज रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई. कार आनंद झा छिंदवाड़ा निवासी की थी. वे अपने परिवार के साथ भोपाल आए थे. पुलिस के अनुसार झा अपने कोलार में रहने वाले चाचा के यहां से मिलकर श्यामला हिल्स जहां उनके भाई रहते हैं, जा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. हादसे में उनकी पांच साल की बच्ची राइमा झा के सिर में गंभीर चोट आई थी. इसके चलते उसकी मौत हो गई.
छात्र ने लगाई फांसी
राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के अनुसार छात्र सत्यजीत सिंंह शिवपुरी का रहने वाला था. वह भोपाल में अपने भाई के साथ किराए का कमरा लेकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था. पुलिस के अनुसार सत्यजीत का भाई शनिवार की रात को किसी काम से न्यू मार्केट गया था, जब रात को वह वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. सत्यजीत को उसने आवाज लगाई, मगर उसने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो सत्यजीत फंदे पर लटका मिला. इसके बाद उसे अस्पताल ले गया, जहां चिक्तिसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार अभी यह पता नहीं चला कि सत्यजीत ने किन कारणों से फांसी लगाई थी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें