क्राइम ब्रांच ने चार शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए नकबजन दिन में कबाड़ी का धंधा करते थे, जबकि रात में सूने घरों पर हाथ साफ कर देते थे. उनके पास से तीन लाख रुपए से अधिक का माल बरामद किया गया है.
क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तलैया इलाके में दबिश दी थी. पुलिस ने यहां से समीर खान उर्फ मन्नू, नौशाद, रिजवान व युसूफ को गिरफ्तार किया. समीर बैरागढ़ चीचली का रहने वाला है, बाकी बदमाश नया बसेरा कमला नगर के रहने वाले हैं. पूछताछ करने के बाद बदमाशों के ठिकानों से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर, टीवी व एक कम्प्यूटर बरामद किया है. तफ्तीश के दौरान बदमाशों ने बताया कि वे दिन में मजदूर व कबाड़ी का धंधा करने के लिए कालोनियों में घूमते थे, इस दौरान वे घर की रेकी कर लेते थे. बंद पड़े एक अस्पताल में भी उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया. इसके अलावा जहां से वे गुजरते थे अगर वहां पर उन्हें घर के बाहर डंप किया गया सामान दिखता था तो वे उस पर हाथ साफ कर देते थे. उनके पास से 3 लाख रुपए से अधिक का सामान बरामद किया गया है. फिलहाल उन्होंने चोरी की चार वारदातें ही कबूल की हैं उनके पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है. उनके पास से क्राइम ब्रांच ने करीब तीन लाख रुपए का सामान बरामद किया है.
जुआरी गिरफ्तार
निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 9 जुआरियों को बीती देर रात सेफिया ग्राउंड के पास से हिरासत में लिया गया. जुआरियों की पहचान संजय, नरेश, आकाश, मनोच, ललित, अक्षय, संदीप, सदउद्दीन और सलीम के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 4 हजार रुपए की जुआ राशि बरामद की गई है. आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें