रविवार, 2 सितंबर 2018

लक्ष्य साधने अर्जुन की तरह लग जाएं कार्यकर्ता



भाजपा के  प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि  सभी कार्यकर्ता संगठन के समर्पित व जवाबदेह कार्यकर्ता है. मिशन 2018 का जो हमारा लक्ष्य है, उस लक्ष्य को साधने के लिए अर्जुन की तरह लग जाएं. अब सिर्फ और सिर्फ आगामी चुनाव के विजय अभियान में जुट जाना ही हमारा कार्य है. 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने यह बात इंदौर में दो दिवसीय पूर्णकालिक प्रशिक्षण वर्ग में कही. इस वर्ग में प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के पूर्णकालिक कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन महामंत्री  सुहास भगत व प्रदेश सह संगठन मंत्री  अतुल राय ने भी मार्गदर्शन दिया.
प्रशिक्षण के पश्चात नगर पदाधिकारियों, मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की परिचय बैठक को संबोधित करते हुए  सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जवाबदारी में पूर्ण मनोयोग से लग जाएं. आगामी चुनाव में हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र की विधानसभा के उम्मीदवारों को पहले से अधिक मतों से विजयी बनाना है. इसके लिए आप सभी अपने-अपने बूथों पर जाकर कार्य करे और बूथ को जीतने का लक्ष्य सुनिश्चित करें. आपकी यह उपलब्धि भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धि रहेगी. हमें कोई कमी नहीं छोड़ना है, अति उत्साह से बचें. भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने श्रम से ही अपना परिणाम देता है. कार्यकर्ताटों के परिश्रम के बल पर ही हम 2003, 2008 और 2013 में विजयी हुए थे. चौथी बार भी कार्यकतार्ओं के परिश्रम के बल पर हम सरकार बनाएंगे.
बूथ स्तर पर होंगे सम्मेलन 8 को 
पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक  अरविंद कवठेकर ने विस्तारकों के समक्ष प्रवास के दौरान किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की. आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक शिवराज डाबी ने सोशल मीडिया से संबंधित प्रजेन्टेशन दिया. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह ने अंशकालीन विस्तारकों की भूमिका बताते हुए कहा कि मोर्चा ने प्रत्येक विधानसभा में एक-एक और ज्यादा मंडल है वहां दो-दो अंशकालीन विस्तारक तैनात किए हैं, जो प्रदेश के 838 मंडलों में पहुंचकर पिछड़ा वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम करेंगे. उन्होंने बताया कि 6 से 8 सितम्बर तक प्रत्येक मंडल में बैठक होगी. 8 सितम्बर को इन मंडलों के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे, जो केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराएंगे. मंडल पदाधिकारी एवं बूथ कार्यकर्ताओं को 10 सितंबर को सतना में महाकुंभ में पूरे प्रदेश से लगभग दो लाख कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें