सुरक्षा बढ़ाई, नौ लोगों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि चुनाव में अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस अब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की हत्या कराना चाहती है. हमने मुख्यमंत्री के रथ पर हुए पथराव के बाद सुरक्षा बढ़ा दी है. इस घटना में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने ये बात आज मीडिया से कही. उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस को अपनी हार दिखाई दे रही है, जिससे वह बौखला गई है. सिंह ने कहा कि इस बौखलाहट के चलते कांग्रेस मुख्यमंत्री की हत्या करवाना चाहती है. सिंह ने कहा कि सिधी में मुख्यमंत्री के रथ पर हुए पथराव के बाद जांच के निर्देश दे दिए हैं. वहीं इस मामले में सिधी पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक कांग्रेस नेता भी शामिल है. उन्होंने बताया कि काले कपड़े में लपेट कर पत्थर फेंके गए थे.
मुख्यमंत्री के रथ पर हुए पथराव के बाद राजनीति भी गर्मा गई है. प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ये पथराव नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने करवाया है. कांग्रेस के मीडिया सेल के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि ये पथराव सरकार की द्वेषपूर्ण नीतियों का नतीजा है. मुख्यमंत्री एक ही कैसेट सब जगह बजा रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि रविवार रात कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के क्षेत्र चुरहट में शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के बाद उनके रथ पर पथराव किया गया था. इसमें पत्थर मुख्यमंत्री शिवराज को ना लगकर सीधा रथ को जाकर लगा था. घटना के समय वे रथ के अंदर ही मौजूद थे. घटना के बाद से बवाल बच गया है. भाजपा ने इसके पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है, भाजपा लगातार नेता प्रतिपक्ष पर हमले बोल रही है.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा मुझे फंसाने की साजिश
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान और भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए बयानों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि मैं खुद इस घटना की निंदा करता हूं. सिंह ने भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें लेकर दिए जा रहे बयानों पर कहा कि ये मुझे फंसाने की साजिश हो रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा दिए बयान पर कहा कि जब मैं सामने से वार करता हूं तो मुख्यमंत्री भाग जाते हैं. उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में यह घटना घटित हुई है, वहां की जनता को गुस्सा घटिया सड़क निर्माण को लेकर फूंटा है. सिंह ने कहा कि नाराज लोगों द्वारा मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाना प्रजातंत्र का अधिकार है. सिधी में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है वह साजिशन गिरफ्तार किया जा रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें